Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-13

Bokaro News: बोकारो में बाइक सवार बदमाशों का आतंक जारी, 24 घंटे में दूसरी चेन छिनतई, सेक्टर-4 में महिला के गले से सोने की चेन झपटी

Bokaro: बोकारो में बाइक सवार बदमाशों का आतंक बढ़ता जा रहा है। लगातार दूसरे दिन भी चेन स्नैचिंग की घटना सामने आई है। सोमवार सुबह सेक्टर-4 थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े बदमाशों ने एक महिला के गले से सोने की चेन झपट ली और फरार हो गए। 24 घंटे के अंदर चेन छिनतई की यह दूसरी घटना है, जिससे शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। जानकारी के अनुसार, गोमिया के स्वांग निवासी कनक लता अपने पति संजय कुमार सिन्हा के साथ बेटे का इलाज कराने बोकारो आई थीं। इसी दौरान लक्ष्मी मार्केट स्थित मयूर मेडिकल के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें निशाना बनाया।

मेडिकल के बाहर महिला को बनाया शिकार
बताया गया कि महिला अपने पति के साथ मेडिकल दुकान के पास मौजूद थीं, तभी घात लगाए बैठे बदमाशों ने मौका पाकर उनके गले से करीब 10 ग्राम वजन की सोने की चेन झपट ली। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी बाइक से तेजी से मौके से भाग निकले। चेन छिनने के बाद महिला ने तुरंत 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही कुछ ही मिनटों में पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद पीड़िता ने सेक्टर-4 थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई।

सीसीटीवी से बदमाशों की पहचान में जुटी पुलिस
पीड़िता और उनके पति ने बताया कि उन्होंने बदमाशों का कुछ दूरी तक पीछा करने की कोशिश की, लेकिन दोनों भागने में सफल रहे। महिला ने पुलिस को बताया कि एक आरोपी ने सफेद टोपी और स्काई ब्लू रंग की शर्ट पहन रखी थी। मामले की जांच में जुटी सेक्टर-4 थाना पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस का प्रयास है कि बाइक सवार अपराधियों की पहचान कर जल्द उन्हें गिरफ्तार किया जा सके। बता दें कि इससे पहले रविवार को भी सिटी थाना क्षेत्र के सेक्टर-2 सी इलाके में शैलेन्द्र यादव उर्फ मुन्ना यादव के गले से सोने की चेन छिनतई की घटना हुई थी। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से शहरवासियों में चिंता बढ़ गई है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !