Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-13

Jamshedpur Crime News: जमशेदपुर में ब्राउन शुगर को लेकर बड़ी कार्रवाई, महिला ड्रग पेडलर समेत 3 गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: जमशेदपुर में सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के ह्यूमपाइप स्थित इंद्रानगर में पुलिस ने नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार का खुलासा किया है. छापेमारी के दौरान पुलिस ने महिला ड्रग पेडलर भारती कैबर्तो और उसके बेटे विशाल कैबर्तो को गिरफ्तार किया. वहीं इस मामले में शामिल एक नाबालिग को भी निरुद्ध किया गया है.

38 पुड़िया ब्राउन शुगर और नकदी बरामद
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 38 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद की है, जिसका कुल वजन 4.32 ग्राम बताया गया है. इसके अलावा नशीले पदार्थों की बिक्री से जुड़े 4,820 रुपये नकद भी जब्त किए गए हैं.

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई
पुलिस को सूचना मिली थी कि ह्यूमपाइप स्थित मकान संख्या 837 में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की जा रही है. सूचना के बाद वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के निर्देश पर नगर पुलिस अधीक्षक और सहायक पुलिस अधीक्षक की निगरानी में सीतारामडेरा थाना पुलिस ने विशेष टीम गठित की. टीम ने घर की घेराबंदी कर छापेमारी की और नशीले पदार्थों के कारोबार में शामिल आरोपियों को मौके से दबोच लिया.

परिवार के साथ चला रही थी अवैध कारोबार
पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी भारती कैबर्तो लंबे समय से अपने परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर ब्राउन शुगर की तस्करी और बिक्री का नेटवर्क चला रही थी. जांच में सामने आया है कि वह स्थानीय युवाओं और छात्रों को भी इस अवैध कारोबार की चपेट में ला रही थी. पुलिस काफी समय से उसकी गतिविधियों पर नजर रखे हुए थी.



पहले से दर्ज हैं कई मामले
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक भारती कैबर्तो के खिलाफ सीतारामडेरा, सोनारी और जुगसलाई थानों में एनडीपीएस एक्ट के तहत छह मामले पहले से दर्ज हैं. वहीं उसके बेटे विशाल कैबर्तो पर भी सीतारामडेरा और सोनारी थाना में मादक पदार्थों की तस्करी के दो मामले दर्ज हैं.

न्यायिक हिरासत में भेजे गए आरोपी
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की सुसंगत धाराओं में नया मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. वहीं पूरे ड्रग नेटवर्क और इसके अन्य सदस्यों की पहचान के लिए जांच जारी है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !