Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-13

Rainchi Railway News : तपस्विनी एक्सप्रेस आज सवा तीन घंटे की देरी से चलेगी, लिंक रेक देर से पहुंचने के कारण हटिया से शाम 5:45 बजे होगी रवाना

Rainchi Railway News : हटिया से पुरी जाने वाली 18451 हटिया–पुरी तपस्विनी एक्सप्रेस सोमवार, 13 जुलाई को निर्धारित समय से विलंब से रवाना होगी। रेलवे प्रशासन ने लिंक रेक के देर से पहुंचने के कारण ट्रेन के प्रस्थान समय में बदलाव किया है।


सामान्य दिनों में यह ट्रेन दोपहर 2:30 बजे हटिया स्टेशन से पुरी के लिए रवाना होती है। लेकिन सोमवार को यह ट्रेन लगभग 3 घंटे 15 मिनट की देरी से शाम 5:45 बजे हटिया स्टेशन से प्रस्थान करेगी। रेलवे के अनुसार, लिंक रेक समय पर उपलब्ध नहीं होने के कारण यह बदलाव किया गया है।

रेलवे ने यात्रियों से ट्रेन का स्टेटस जांचने की अपील की

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे स्टेशन आने से पहले ट्रेन की मौजूदा स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। रेलवे ने स्पष्ट किया है कि यह बदलाव केवल लिंक रेक के विलंब से पहुंचने के कारण किया गया है।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !