Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-12

DD Bar Murder Case: हिमांशु सिंह हत्याकांड, पीड़ित परिवार से मिले करणी सेना प्रमुख, निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई की उठाई मांग

Jamshedpur: बिष्टुपुर के चर्चित हिमांशु सिंह हत्याकांड के बाद रविवार को राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राज शेखावत हरिओम नगर स्थित पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। हिमांशु की तेरहवीं के अवसर पर उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की और न्याय की लड़ाई में हरसंभव साथ देने का आश्वासन दिया।

कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल
मीडिया से बातचीत के दौरान डॉ. शेखावत ने राज्य की कानून-व्यवस्था पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि जिस क्षेत्र में पुलिस की नियमित गश्त होती हो, वहां इस तरह की वारदात होना कई गंभीर सवाल खड़े करता है। उन्होंने घटना के समय ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों की भूमिका की निष्पक्ष जांच कराने और यदि किसी स्तर पर लापरवाही सामने आती है तो उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।



अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग
करणी सेना प्रमुख ने कहा कि हत्या के मामले में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ कानून के तहत कठोर कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

CBI जांच की सलाह, SIT पर भी दिया जोर
डॉ. शेखावत ने पीड़ित परिवार को मामले की CBI जांच की मांग करने की सलाह दी। हालांकि, हिमांशु सिंह के पिता ने अब तक की पुलिस जांच और कार्रवाई पर संतोष व्यक्त किया। इसके बावजूद उन्होंने जांच की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए किसी सेवानिवृत्त न्यायाधीश की निगरानी में विशेष जांच दल (SIT) गठित करने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष और पारदर्शी जांच से ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आएगी और दोषियों को कानून के अनुसार सजा मिल सकेगी।

पदाधिकारी और समर्थक भी रहे मौजूद
पीड़ित परिवार से मुलाकात के दौरान करणी सेना के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे। सभी ने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग का समर्थन किया।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !