Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-12

Jamshedpur News: मानगो चौक पर सरयू राय के पुतला दहन के दौरान मची अफरातफरी, कांग्रेस कार्यकर्ता का हाथ झुलसा

Jamshedpur: मानगो चौक पर रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय का पुतला दहन किए जाने के दौरान अचानक अफरातफरी मच गई। पुतले में लगाई गई आग की लपटें तेज होने से कुछ कार्यकर्ताओं के कपड़ों तक पहुंच गईं। इस दौरान कांग्रेस नेता बलदेव सिंह का हाथ झुलस गया। हालांकि मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने तुरंत आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

कांग्रेस के मानगो प्रभारी ईश्वर सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए थे। प्रदर्शन के दौरान जैसे ही पुतले में आग लगाई गई, तेज लपटें उठने लगीं और आसपास खड़े कुछ कार्यकर्ताओं के कपड़ों तक पहुंच गईं। इससे मौके पर कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग बुझाने के दौरान कांग्रेस नेता बलदेव सिंह का हाथ झुलस गया। वहीं अन्य कार्यकर्ताओं के कपड़ों में भी आग लगने की स्थिति बन गई थी, लेकिन आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल आग बुझाकर स्थिति को नियंत्रित कर लिया।

इस दौरान प्रदर्शन में शामिल कुछ लोगों पर शराब के नशे में होने के आरोप भी लगाए गए। हालांकि इस संबंध में किसी प्रशासनिक अधिकारी या पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !