Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-12

RSS Meeting 2026: राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर RSS ने दी सख्त चेतावनी, निष्पक्ष SIT जांच और दान व्यवस्था में पारदर्शिता की मांग की

RSS Meeting 2026: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की तीन दिवसीय अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक रविवार को कर्नाटक के बेलगावी में संपन्न हो गई. बैठक में सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत, सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले समेत देशभर के 226 वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल हुए.

राम मंदिर चढ़ावा मामले पर चिंता
बैठक में अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की गिनती के दौरान सामने आई कथित अनियमितताओं पर गंभीर चर्चा हुई. बैठक के बाद जारी प्रेस विज्ञप्ति में RSS ने कहा कि यह मामला करोड़ों रामभक्तों की आस्था से जुड़ा है. संघ ने पूरे मामले की निष्पक्ष और जल्द जांच कराने की जरूरत बताई.

SIT जांच पर जताया भरोसा
RSS ने कहा कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अनुरोध पर गठित SIT और पुलिस निष्पक्ष जांच करेगी. संघ ने उम्मीद जताई कि जांच के बाद सच्चाई सामने आएगी. यदि कोई दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए.

ट्रस्ट से की यह अपील
RSS ने ट्रस्ट से दान और चढ़ावे की व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी बनाने की अपील की. संघ ने कहा कि भविष्य में ऐसी कोई घटना नहीं होनी चाहिए, जिससे श्रद्धालुओं की आस्था को ठेस पहुंचे.

संगठन विस्तार पर भी बनी रणनीति
बैठक में संघ के संगठनात्मक कार्यों की भी समीक्षा की गई. बताया गया कि मार्च 2026 के बाद देशभर में 83 संघ शिक्षा वर्ग और 12 कार्यकर्ता विकास वर्ग आयोजित किए गए. इन प्रशिक्षण शिविरों में 18,842 स्वयंसेवकों ने हिस्सा लिया.

सितंबर से चलेगा विशेष अभियान
RSS ने सितंबर से देशभर में शाखा विस्तार अभियान तेज करने का फैसला लिया.
शताब्दी वर्ष के तहत होने वाले कार्यक्रमों की भी समीक्षा की गई. संपर्क में आए लोगों को पंच परिवर्तन और अन्य सामाजिक अभियानों से जोड़ने की रणनीति बनाई गई.



सामाजिक मुद्दों पर भी मंथन
बैठक में जनगणना, जनसंख्या असंतुलन, नशा मुक्ति और संत रविदास महाराज की 650वीं जयंती पर होने वाले कार्यक्रमों पर भी चर्चा हुई. संघ ने समाज में बढ़ते नशे को गंभीर चुनौती बताते हुए जनजागरण अभियान तेज करने की बात कही.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !