Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-12

South Eastern Railway Update: 13 से 19 जुलाई तक रेल परिचालन प्रभावित, कई ट्रेनें रद्द और कई के रूट में बदलाव

South Eastern Railway Update: दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में प्रस्तावित रखरखाव कार्य के चलते 13 जुलाई से 19 जुलाई 2026 के बीच कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है। रेलवे की ओर से इंजीनियरिंग, ट्रैक्शन डिस्ट्रीब्यूशन (TRD) तथा सिग्नल एवं दूरसंचार विभाग द्वारा संयुक्त रूप से आवश्यक तकनीकी कार्य किए जाएंगे। इसके लिए विभिन्न तिथियों में रोलिंग ब्लॉक लिया जाएगा, जिसका असर कई MEMU और एक्सप्रेस ट्रेनों के परिचालन पर पड़ेगा।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन की अद्यतन स्थिति की जानकारी लेने की अपील की है।

इन MEMU ट्रेनों का परिचालन रहेगा पूरी तरह रद्द
रेलवे के अनुसार निम्नलिखित ट्रेनें निर्धारित तिथियों पर नहीं चलेंगी: 
  • 68046/68045 आसनसोल-आसनसोल MEMU : 13, 16, 17 और 19 जुलाई को रद्द।
  • 68090/68089 आद्रा-मिदनापुर-आद्रा MEMU : 14, 17 और 19 जुलाई को रद्द।
  • 68077/68078 आद्रा-भागा-आद्रा MEMU : 19 जुलाई को रद्द।
  • 63594/63593 आसनसोल-पुरुलिया-आसनसोल MEMU : 13 और 16 जुलाई को रद्द।
  • 68056 टाटानगर-आसनसोल MEMU : 14, 15 और 18 जुलाई को रद्द।

कुछ ट्रेनों का संचालन आंशिक मार्ग पर होगा
रखरखाव कार्य के कारण कई ट्रेनों को उनके निर्धारित मार्ग के बजाय सीमित दूरी तक ही चलाया जाएगा।

  • 68056/68060 टाटानगर-आसनसोल-बाराभूम MEMU : 17 और 19 जुलाई को केवल आद्रा तक और आद्रा से चलेगी। आद्रा-आसनसोल खंड पर सेवा नहीं रहेगी।
  • 63594/63593 आसनसोल-पुरुलिया-आसनसोल MEMU : 15, 17 और 18 जुलाई को आद्रा तक सीमित रहेगी। आद्रा-पुरुलिया खंड रद्द रहेगा।
  • 18116/18115 चक्रधरपुर-गोमो-चक्रधरपुर MEMU : 14, 17 और 19 जुलाई को महुदा तक ही चलेगी। महुदा-गोमो खंड प्रभावित रहेगा।
  • 68055/68056 आसनसोल-टाटानगर-आसनसोल MEMU : 16 जुलाई को केवल पुरुलिया तक संचालित होगी। पुरुलिया-टाटानगर खंड रद्द रहेगा।
  • 68060 आसनसोल-बाराभूम MEMU : 14, 15 और 18 जुलाई को आद्रा से ही रवाना होगी।
  • 68055 आसनसोल-टाटानगर MEMU : 14, 15 और 18 जुलाई को आद्रा में ही यात्रा समाप्त करेगी।

एक्सप्रेस ट्रेनों के समय में भी बदलाव
रेलवे ने कुछ एक्सप्रेस ट्रेनों के प्रस्थान समय में भी संशोधन किया है।
  • 18035 खड़गपुर-हटिया एक्सप्रेस : 13, 16 और 17 जुलाई को निर्धारित समय से 1 घंटे की देरी से रवाना होगी।
  • 18036 हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस : 14 जुलाई को 1 घंटे, जबकि 15 और 18 जुलाई को 2 घंटे की देरी से हटिया से प्रस्थान करेगी।

यात्रा से पहले ट्रेन का स्टेटस जरूर जांचें
रेल प्रशासन ने कहा है कि तकनीकी कार्य यात्रियों की सुरक्षा और रेल सेवाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से किए जा रहे हैं। इस दौरान संभावित असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि स्टेशन पहुंचने से पहले अपनी ट्रेन का समय और परिचालन स्थिति अवश्य जांच लें, ताकि अनावश्यक परेशानी से बचा जा सके।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !