Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-12

Hazaribagh News : पूर्व विधायक लोकनाथ महतो के आवास पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, जताई शोक संवेदना

Hazaribagh News : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने बड़कागांव विधानसभा के पूर्व विधायक लोकनाथ महतो की पत्नी स्वर्गीय मोलनी देवी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। रविवार को वे हजारीबाग जिले के बड़कागांव स्थित लोकनाथ महतो के आवास पहुंचे और शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।


आदित्य साहू ने दिवंगत मोलनी देवी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में भाजपा परिवार पूरी संवेदना के साथ शोकाकुल परिवार के साथ खड़ा है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिजनों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

भाजपा नेताओं ने भी दी श्रद्धांजलि

आदित्य साहू ने कहा कि किसी प्रियजन का निधन परिवार के लिए अपूरणीय क्षति होती है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है। ऐसे कठिन समय में सभी को परिवार का संबल बनकर उनके साथ खड़ा रहना चाहिए। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव कुमार, प्रदेश प्रवक्ता अनिवेश सिंह सहित पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !