Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-12

Jamshedpur News: जमशेदपुर में कर्मा महोत्सव सह मिलन समारोह का आयोजन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि

Jamshedpur News: जमशेदपुर के गोलमुरी के केबुल बस्ती स्थित सी.पी. समिति विद्यालय में तेली साहू समाज ने कर्मा महोत्सव सह मिलन समारोह का आयोजन किया। विधायक पूर्णिमा साहू और भाजपा नेता दिनेश कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान पद्म विभूषण तीजन बाई को श्रद्धांजलि दी गई, जबकि बच्चों और युवाओं ने लोकगीत व सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया।

नई पीढ़ी को परंपराओं से जोड़ने का संदेश
विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि कर्मा महोत्सव सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक विरासत और एकता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं और संस्कारों से जोड़ते हैं। वहीं दिनेश कुमार ने शिक्षा, सामाजिक सेवा और संगठन को समाज की प्रगति का आधार बताया।

सम्मान के साथ दिया एकजुट समाज का संदेश
समारोह में समाज के विभिन्न क्षेत्रों से आए पदाधिकारियों और महिला प्रतिनिधियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मनमोहन लाल साहू, रामनरेश साहू, जया साहू, हेमा साहू समेत बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे। वक्ताओं ने कर्मा महोत्सव को सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपराओं को सहेजने का महत्वपूर्ण पर्व बताया।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !