Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-12

Bihar Health Department: स्वास्थ्य विभाग का बड़ा फैसला, बिहार के हर जिला अस्पताल में 7 दिन के भीतर ICU और 24x7 इमरजेंसी सेवा

Bihar Health Department: बिहार सरकार ने राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए कई बड़े फैसले लिए हैं. स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिला अस्पतालों में सात दिनों के भीतर ICU और 24 घंटे इमरजेंसी सेवा शुरू करने का आदेश जारी किया है. इसका उद्देश्य मरीजों को अपने ही जिले में बेहतर इलाज उपलब्ध कराना है.

हर जिला अस्पताल में ICU और 24x7 इमरजेंसी
नई व्यवस्था के तहत सभी जिला अस्पतालों में सात दिन के भीतर ICU और चौबीसों घंटे इमरजेंसी सेवाएं शुरू की जाएंगी. इससे गंभीर मरीजों को इलाज के लिए दूसरे शहरों या मेडिकल कॉलेजों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा.

बिना वजह मरीजों को नहीं किया जाएगा रेफर
स्वास्थ्य विभाग ने रेफरल सिस्टम में भी बदलाव किया है. अब डॉक्टर तभी मरीज को बड़े अस्पताल भेज सकेंगे, जब संबंधित अस्पताल में इलाज की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी. हर रेफरल का कारण रिकॉर्ड में दर्ज करना भी अनिवार्य होगा.

डिजिटल होगा इलाज का पूरा रिकॉर्ड
सरकारी अस्पतालों में मरीजों के इलाज से जुड़ी सभी जानकारी अब "भाव्या पोर्टल" पर दर्ज की जाएगी. इसमें रजिस्ट्रेशन, जांच, दवा, उपचार और रेफरल तक का पूरा रिकॉर्ड ऑनलाइन उपलब्ध रहेगा.

ABHA ID से बनेगा हेल्थ रिकॉर्ड
अस्पताल में भर्ती होने वाले सभी मरीजों की ABHA ID बनाई जाएगी. इसी के आधार पर उनका इलेक्ट्रॉनिक हेल्थ रिकॉर्ड (EHR) तैयार होगा, जिससे भविष्य में इलाज के दौरान मेडिकल हिस्ट्री आसानी से उपलब्ध हो सकेगी.

जिला अस्पतालों की क्षमता बढ़ाने पर जोर
स्वास्थ्य विभाग ने निर्देश दिया है कि जिला अस्पतालों में उपलब्ध विशेषज्ञ डॉक्टरों, आधुनिक उपकरणों और अन्य संसाधनों का पूरा उपयोग किया जाए. इससे बड़े अस्पतालों पर मरीजों का दबाव कम होगा.



रेफरल सिस्टम की होगी निगरानी
हर जिले में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में निगरानी समिति बनाई जाएगी, जो रेफरल मामलों की समीक्षा करेगी. वहीं राज्य स्तर पर एक नोडल अधिकारी पूरी व्यवस्था की मॉनिटरिंग करेंगे.

स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की पहल
स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि नई व्यवस्था से जिला अस्पतालों की कार्यक्षमता बढ़ेगी, मरीजों को समय पर बेहतर इलाज मिलेगा और सरकारी स्वास्थ्य सेवाएं अधिक पारदर्शी व प्रभावी बनेंगी.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !