Lindsey Graham : अमेरिकी राजनीति से एक बड़ी खबर सामने आई है. रिपब्लिकन पार्टी के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सहयोगी लिंडसे ग्राहम का 71 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. उनके कार्यालय ने आधिकारिक बयान जारी कर बताया कि शनिवार शाम अचानक हुई एक संक्षिप्त बीमारी के बाद उन्होंने अंतिम सांस ली. बीमारी की वजह का खुलासा नहीं किया गया है.
कार्यालय ने जारी की आधिकारिक जानकारी
लिंडसे ग्राहम के कार्यालय के मुताबिक उनका निधन अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद हुआ. परिवार ने लोगों से इस मुश्किल समय में उनकी निजता का सम्मान करने और प्रार्थना करने की अपील की है. समाचार लिखे जाने तक बीमारी से जुड़ी कोई अतिरिक्त आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है.
दो दशक से ज्यादा समय तक निभाई अहम राजनीतिक भूमिका
दक्षिण कैरोलिना का प्रतिनिधित्व करने वाले लिंडसे ग्राहम वर्ष 2002 में पहली बार अमेरिकी सीनेट पहुंचे थे. इससे पहले वह प्रतिनिधि सभा के सदस्य भी रह चुके थे. अपने लंबे राजनीतिक करियर के दौरान उन्होंने रक्षा, राष्ट्रीय सुरक्षा, न्यायिक मामलों और विदेश नीति से जुड़े कई अहम मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाई. मजबूत रक्षा नीति और आतंकवाद के खिलाफ सख्त रुख के कारण उनकी अलग पहचान थी. हाल के वर्षों में उन्होंने ईरान के खिलाफ कड़े प्रतिबंधों और सख्त अमेरिकी नीति का खुलकर समर्थन किया.
ट्रंप के भरोसेमंद सहयोगियों में थे शामिल
साल 2016 के राष्ट्रपति चुनाव के दौरान लिंडसे ग्राहम ने डोनाल्ड ट्रंप की आलोचना की थी, लेकिन बाद में दोनों के संबंध मजबूत हो गए. समय के साथ वह रिपब्लिकन पार्टी में ट्रंप के सबसे भरोसेमंद सहयोगियों में गिने जाने लगे. उन्होंने कांग्रेस में कई महत्वपूर्ण विधेयकों और विदेश नीति से जुड़े मुद्दों पर ट्रंप का समर्थन किया. निधन से कुछ समय पहले वह यूक्रेन दौरे पर गए थे, जहां राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के साथ सुरक्षा सहयोग और रूस-यूक्रेन युद्ध से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की थी. उनके निधन को रिपब्लिकन पार्टी और अमेरिकी राजनीति के लिए बड़ी क्षति माना जा रहा है.