Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-12

Ranchi News : रिम्स विश्राम सदन में अधिक शुल्क वसूली की होगी जांच

Ranchi News : रिम्स के विश्राम सदन में निर्धारित दर से अधिक शुल्क वसूले जाने की शिकायत सामने आने के बाद संस्थान प्रशासन ने मामले का संज्ञान लिया है। रिम्स के निदेशक प्रो. डॉ. डी. के. सिन्हा ने पूरे मामले की जांच कराने का निर्देश दिया है।


निदेशक ने चिकित्सा अधीक्षक और अपर चिकित्सा अधीक्षक को मामले की विस्तृत जांच कर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि जांच में यदि किसी प्रकार की अनियमितता या गड़बड़ी सामने आती है तो संबंधित दोषियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

रिम्स प्रशासन ने कहा:- अनियमितता पर जीरो टॉलरेंस की नीति

रिम्स प्रशासन ने स्पष्ट किया कि मरीजों और उनके परिजनों के हित सर्वोच्च प्राथमिकता हैं। किसी भी तरह की शिकायत या अनियमितता को गंभीरता से लिया जाता है और संस्थान की नीति ऐसे मामलों में जीरो टॉलरेंस की है।

प्रशासन ने बताया कि रिम्स में सभी सेवाएं निर्धारित नियमों और मानकों के अनुरूप संचालित हों, इसके लिए लगातार निगरानी की जा रही है। संस्थान ने पारदर्शिता, जवाबदेही और जनहित के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है।



WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !