Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-12

Akansha Chamola Controversy: TRP का खेल या पर्सनल लाइफ का सच? Akansha Chamola Controversy की पूरी इनसाइड स्टोरी!

Akansha Chamola Controversy:  एंटरटेनमेंट की दुनिया में फिलहाल कोई खबर सबसे ज्यादा चर्चे में  है तो  वह है , लॉक अप 2 की  कंटेंस्टेंट आकांक्षा चमोला और उनसे जुड़े चौंकाने वाले खुलासे जिनके कारण वह भारी विवादों में घिरी हुए है. पिछले कुछ दिन पहले ही शुरू हुए लॉक अप 2 के एक  एपिसोड में आकांक्षा ने  दावा किया था कि वह और गौरव उनके पति पिछले 1.5 साल से अलग रह रहे है, और जल्द ही तलाक लेंगे  यह विवाद खत्म भी नहीं हुआ था कि फिर  दूसरा विवाद शुरू हो गया , और वो था उनके  बाइसेक्सुअल होने की बात. इन दोनों बातों के बाद वो दर्शकों के बीच काफी चर्चा में है, तो  आइए पूरा मामला समझते है.

 आखिर क्यों अलग हो रहे गौरव और आकांक्षा? 

पहला सबसे बड़ा विवाद तब शुरू हुआ जब आकांक्षा अपने और उनके पति से 1.5 साल से एक साथ रहने की और डाइवोर्स की बात की. फैंस के लिए यह खबर इसलिए भी चौंकाने वाली थी क्योंकि कुछ समय पहले तक यह कपल सोशल मीडिया पर साथ में बेहद खुश और रोमांटिक वीडियो पोस्ट कर रहा था. इस खुलासे के बाद खुद गौरव खन्ना ने भी शो में आकर अपनी नाराजगी जाहिर की और कहा कि आकांक्षा को शादी और तलाक जैसी अपनी बेहद पर्सनल बातों का नेशनल टीवी पर इस तरह नहीं बताना चाहिए था.  इस बात को लेकर सोशल मीडिया पर भी बहस छिड़ गई है कि क्या आकांक्षा वाकई अपनी जिंदगी का दर्द बयां कर रही हैं या यह सब सिर्फ शो में टिके रहने और फुटेज पाने की एक सोची-समझी रणनीति है. अगर हम डाइवोर्स के कारण की बात करें तो, मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बताया जा रहा है कि गौरव को बच्चे चहिये जबकि आकांक्षा अभी इसके लिया तैयार नहीं है, और अपने करिये में और अच्छा करना चाहते है. हालांकि की बिग बॉस के  समय भी इस कारण गौरव और उनकी पत्नी आकांक्षा विवादों में रह चुके है.   क्या सच में आकांक्षा बाइसेक्सुअल है?  विवाद सिर्फ यहीं खत्म नहीं हुआ, बल्कि आकांक्षा ने शो के दौरान अपनी सेक्सुअलिटी को लेकर भी एक बड़ा राज खोला. उन्होंने यह कबूल किया कि वह बायसेक्सुअल हैं और शादी से पहले उनके लड़कियों के साथ भी संबंध रहे हैं. हालांकि उनके पति गौरव इस बात को पहले से जानते थे और उन्होंने आकांक्षा की इस चॉइस का सम्मान भी किया था, लेकिन नेशनल टीवी पर को-कंटेस्टेंट्स द्वारा इस बात को उछालने और गेम के लिए इस्तेमाल करने पर आकांक्षा शो में काफी भावुक होकर रो पड़ीं. 

 आकांक्षा के पापा ने गौरव पर आर्थिक और मानसिक रूप से परेशान करने के लगाया आरोप 

  इसके साथ ही उन्होंने अपनी शादी टूटने की एक बड़ी वजह यह भी बताई कि वह कभी मां नहीं बनना चाहती थीं, जबकि गौरव को पिता बनना था. उनके इस “चाइल्ड-फ्री” रहने के फैसले के कारण इंटरनेट पर लोगों ने उन्हें काफी ट्रोल किया और स्वार्थी तक कह दिया. मामला तब और बढ़ गया जब आकांक्षा के पिता ने भी मीडिया में बयान देकर गौरव खन्ना पर अपनी बेटी को आर्थिक और मानसिक रूप से परेशान करने के आरोप लगा दिए, जिससे यह पूरा विवाद अब पारिवारिक कीचड़-उछाल प्रतियोगिता में बदल चुका है. 

पर्सनल खुलासा या  TRP के खेल 

इन सब पर्सनल खुलासों के अलावा शो के अंदर आकांक्षा का बर्ताव भी लगातार चर्चा और विवादों का विषय बना हुआ है. उन्होंने गेम के दौरान टीवी की सीनियर एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे की पुरानी जीत का मजाक उड़ाया और अन्य कंटेस्टेंट्स के साथ बेहद आक्रामक और हिंसक रूप दिखाया.   एक टास्क के दौरान तो उनका झगड़ा इतना बढ़ गया कि उन्होंने सामने वाले को जान से मारने तक की धमकी दे डाली और उनके बेड व खाने पर पानी फेंक दिया. एक तरफ जहां आकांक्षा ने अपनी बोल्डनेस और बेबाकी से सुर्खियां बटोरी हैं, वहीं दूसरी तरफ उनके इस हिंसक रवैये और विक्टिम कार्ड खेलने की आदत ने उनके कई फैंस को निराश भी किया है. हिना खान और रुबीना दिलैक जैसी बड़ी अभिनेत्रियों ने भी उनके इस ड्रामे पर तंज कसा है.

कुल मिलाकर आकांक्षा चमोला ने अपनी निजी जिंदगी को कैमरे के सामने लाकर खुद को शो की सबसे बड़ी एंटरटेनर और विलेन दोनों बना दिया है.   इस विवाद के बाद कुछ लोग इससे TRP का खेल कह रहे, कुछ लोग आकांक्षा को  करियर को फैमिली के ऊपर रखने और पर्सनल चीजों को डिस्क्लोज करने के कारण  काफी ट्रोल भी कर रहे है.  तो कुछ लोग अपने भावनाएं और संवेदना  आकांक्षा के साथ अपने-अपने मीडिया प्लेटफॉर्म के  जरिए व्यक्त  कर रहे.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !