Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-11

Koderma News: कोडरमा में छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाला युवक पकड़ाया, लोगों ने पुलिस को सौंपा

Koderma News: कोडरमा के तिलैया थाना क्षेत्र में कोचिंग आने-जाने वाली छात्राओं से कथित छेड़छाड़ करने के आरोप में एक युवक को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया. गुस्साए अभिभावकों और आसपास के लोगों ने उसकी पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया. घटना शनिवार शाम करीब पांच बजे वीर कुंवर सिंह चौक के पास की है.

छात्राओं ने परिजनों को बताई थी परेशानी
आरोप है कि पचीसिया गली निवासी 30 वर्षीय अंकित लोहिया लंबे समय से कोचिंग आने-जाने वाली छात्राओं पर फब्तियां कसता और छेड़छाड़ करता था. इससे छात्राएं काफी परेशान थीं. एक छात्रा ने घर पहुंचकर पूरी घटना अपने पिता को बताई.

रंगेहाथ पकड़ने के लिए बनाई योजना
छात्रा की शिकायत के बाद उसके पिता अपने कुछ परिचितों के साथ शनिवार को वीर कुंवर सिंह चौक के पास निगरानी करने लगे. जैसे ही छात्रा कोचिंग से बाहर निकली, आरोपी ने कथित तौर पर फिर अभद्र टिप्पणी की और छेड़छाड़ की कोशिश की.



लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा
घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने युवक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी. बाद में सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और आरोपी को अपने साथ थाना ले गई. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !