Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-11

Ranchi News: रांची के जगन्नाथपुर क्षेत्र में युवक ने फंदे से लटककर दी जान

Ranchi News: राजधानी रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में एक युवक ने कथित तौर पर फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान सन्नी कच्छप के रूप में हुई है. घटना सिंह मोड़, लटमा रोड स्थित एक मकान की है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया. घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है.

कमरे में फंदे से लटका मिला शव
जानकारी के अनुसार, सन्नी कच्छप काफी देर से अपने कमरे में था. जब लंबे समय तक कमरे से कोई हलचल नहीं हुई तो परिजनों को शक हुआ. दरवाजा खोलकर देखने पर सन्नी का शव फंदे से लटका मिला. इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई.

पुलिस हर पहलू से कर रही जांच
मामले की जानकारी मिलते ही जगन्नाथपुर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आवश्यक जांच शुरू की. पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की है और आसपास के लोगों के भी बयान दर्ज किए जा रहे हैं.



आत्महत्या के कारणों का नहीं चला पता
पुलिस के अनुसार, फिलहाल आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !