Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-11

Chaibasa Administrative News : चक्रधरपुर की बीएलओ अनीता देवी ने रचा रिकॉर्ड, पश्चिमी सिंहभूम में सबसे पहले पूरा किया 100 प्रतिशत डिजिटाइजेशन

Chaibasa Administrative News : मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 के तहत पश्चिमी सिंहभूम जिले की बूथ लेवल पदाधिकारी अनीता देवी ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है. चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 195 पर तैनात अनीता देवी ने सभी गणना प्रपत्रों का 100 प्रतिशत डिजिटाइजेशन तय समय से पहले पूरा कर जिले में पहला स्थान हासिल किया है. इस प्रदर्शन के साथ उनका नाम राज्य के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बीएलओ की सूची में भी शामिल हो गया है.
उपायुक्त ने की सराहना, कहा दूसरे बीएलओ के लिए बनीं प्रेरणा
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमार ने अनीता देवी को बधाई देते हुए कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया को सफल बनाने में बूथ लेवल पदाधिकारियों की भूमिका सबसे अहम होती है. उन्होंने कहा कि अनीता देवी ने समयबद्ध और जिम्मेदारीपूर्ण तरीके से काम कर जिले के अन्य बीएलओ और सुपरवाइजरों के लिए मिसाल पेश की है. उन्होंने चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र की निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह पोड़ाहाट चक्रधरपुर अनुमंडल पदाधिकारी श्रुति राजलक्ष्मी को भी इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दीं. उपायुक्त ने उम्मीद जताई कि जिले के अन्य बीएलओ भी तय समय के भीतर गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करेंगे.

20 जुलाई तक पूरा होगा लक्ष्य, बेहतर प्रदर्शन करने वाले कर्मियों को मिलेगा सम्मान
जिला प्रशासन ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देश के अनुसार 12 जुलाई तक गणना प्रपत्रों का वितरण और 20 जुलाई तक उनका 100 प्रतिशत डिजिटाइजेशन पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. इस कार्य की लगातार निगरानी की जा रही है ताकि मतदाता सूची को अद्यतन, पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाया जा सके. उपायुक्त ने सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों, सुपरवाइजरों, बीएलओ और बूथ लेवल एजेंट से पूरी जिम्मेदारी के साथ सहयोग करने की अपील की. उन्होंने यह भी घोषणा की कि जिले में सबसे पहले शत प्रतिशत डिजिटाइजेशन पूरा करने वाले शीर्ष 10 बीएलओ और सुपरवाइजरों को जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से सम्मानित और पुरस्कृत किया जाएगा. वहीं उप निर्वाचन पदाधिकारी बंधन लॉन्ग ने बताया कि सभी कर्मियों को समय पर आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं, ताकि पुनरीक्षण अभियान सफलतापूर्वक पूरा किया जा सके.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !