Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-11

Jharkhand Rain Alert: अगले सप्ताह झमाझम बारिश के आसार, 14-15 जुलाई को भारी बारिश का यलो अलर्ट

Jharkhand Rain Alert: झारखंड में मानसून अगले सप्ताह फिर रफ्तार पकड़ने वाला है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 14 और 15 जुलाई को राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की अपील की है.

11 से 13 जुलाई तक हल्की से मध्यम बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, 11 से 13 जुलाई के बीच राज्य के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. इसके बाद 14 और 15 जुलाई से बारिश की गतिविधियों में तेजी आने के संकेत हैं.

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 14 और 15 जुलाई को होने वाली बारिश से राज्य में अब तक बनी वर्षा की कमी काफी हद तक दूर हो सकती है. वहीं 15 और 16 जुलाई को भी कई इलाकों में रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी रहने के आसार हैं.



तापमान में आएगी गिरावट
अगले तीन दिनों तक अधिकतम तापमान में बहुत अधिक बदलाव की संभावना नहीं है. इसके बाद बारिश बढ़ने के साथ तापमान में गिरावट आएगी, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !