Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-11

Ranchi Traffic Challan: रांची में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर बड़ी कार्रवाई, 10 दिन में 42,106 वाहनों का चालान

Ranchi Traffic Challan: राजधानी रांची में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान लगातार जारी है. 1 जुलाई से 10 जुलाई 2026 के बीच ट्रैफिक पुलिस ने कुल 42,106 वाहनों का चालान किया. वहीं, सिर्फ 10 जुलाई को ही 4,498 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई.

सबसे ज्यादा कार्रवाई नो पार्किंग और सड़क पर गलत तरीके से वाहन खड़ा करने के मामलों में हुई, जहां 2,115 चालान काटे गए. इसके अलावा बिना हेलमेट वाहन चलाने पर 1,980 लोगों पर जुर्माना लगाया गया. अभियान के दौरान रेड लाइट जंप करने वाले 123, नो एंट्री का उल्लंघन करने वाले 58, और अतिरिक्त सवारी बैठाकर वाहन चलाने वाले 48 लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई.

इसी तरह बिना ड्राइविंग लाइसेंस वाहन चलाने पर 37, गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में वाहन चलाने पर 18, जबकि बिना निर्धारित वर्दी के व्यावसायिक वाहन संचालन करने वाले 16 चालकों का चालान किया गया. ट्रैफिक पुलिस ने फैंसी नंबर प्लेट लगाने वाले 13, प्रदूषण प्रमाणपत्र (PUC) नहीं रखने वाले 11, और बिना बीमा वाहन चलाने वाले 9 लोगों पर भी जुर्माना लगाया.



इसके अलावा सीट बेल्ट नहीं लगाने पर 7, प्रेशर हॉर्न का इस्तेमाल करने पर 5, ब्लैक फिल्म लगे वाहनों पर 5, टो किए गए वाहनों के 4, शराब पीकर वाहन चलाने के 3 और ट्रिपल राइडिंग के 2 मामलों में भी कार्रवाई की गई.

ट्रैफिक पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई व्यक्ति दूसरे वाहन की नंबर प्लेट लगाकर वाहन चलाते हुए पकड़ा जाता है तो उसके खिलाफ केवल चालान नहीं होगा, बल्कि वाहन जब्त कर एफआईआर भी दर्ज की जाएगी.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !