Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-11

Jharkhand News : साहिबगंज में 88.84 करोड़ की सड़क परियोजना को मंजूरी गोपलाडीह से भोगनाडीह तक बनेगी नई सड़क

Jharkhand News : झारखंड सरकार ने साहिबगंज जिले में एसएच-18 एडीबी मार्ग से भोगनाडीह तक 3.725 किलोमीटर लंबी नई सड़क के निर्माण को मंजूरी दे दी है। इस परियोजना पर 88.84 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसमें सड़क निर्माण के साथ-साथ भूमि अधिग्रहण और वृक्षारोपण का कार्य भी शामिल रहेगा।


सरकारी योजना के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2026-27 में परियोजना के 60 प्रतिशत कार्य पर 53 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे, जबकि शेष 40 प्रतिशत निर्माण कार्य वित्तीय वर्ष 2027-28 में 35.84 करोड़ रुपये की लागत से पूरा किया जाएगा।

आवागमन होगा सुगम, नियमित होगी प्रगति की निगरानी

परियोजना का क्रियान्वयन पथ प्रमंडल, साहिबगंज के कार्यपालक अभियंता की देखरेख में किया जाएगा। वहीं, मुख्य अभियंता प्रत्येक माह निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा करेंगे ताकि निर्धारित समयसीमा के भीतर परियोजना पूरी हो सके। सरकार का मानना है कि सड़क निर्माण पूरा होने के बाद गोपलाडीह और भोगनाडीह के बीच आवागमन अधिक सुगम होगा तथा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर सड़क संपर्क का लाभ मिलेगा।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !