• 2025-06-24

CM visit Delhi: दिल्ली अस्पताल में भर्ती शिबू सोरेन, सीएम हेमंत ने लिया हालचाल

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार को दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, उनके पिता और झारखंड के वरिष्ठ नेता शिबू सोरेन इन दिनों दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती हैं। बताया जा रहा है कि वह रूटीन जांच के लिए अस्पताल में भर्ती किए गए हैं। दो दिन पहले ही सीएम की पत्नी कल्पना सोरेन भी दिल्ली पहुंची थीं।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अब स्वयं दिल्ली जाकर पिता की तबीयत का हालचाल लेने पहुंचे हैं। हालांकि अब तक शिबू सोरेन की सेहत को लेकर मुख्यमंत्री या सरकार की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।