Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-11

Giridih News : चार दिन से लापता युवक का शव बिहार के जंगल से बरामद, हत्या के आरोप में सड़क जाम

Giridih News : जिले के जमुआ थाना क्षेत्र के भीखोडीह निवासी नीरज हाजरा, जो 4 जुलाई से लापता थे, का शव बिहार के जमुई जिले के बिचकोड़वा जंगल से बरामद हुआ है। शव मिलने की सूचना के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया और परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए दोषियों की गिरफ्तारी की मांग शुरू कर दी।


घटना के विरोध में शनिवार सुबह से परिजनों और ग्रामीणों ने चितरडीह पहाड़ी के समीप जमुआ-पचंबा मुख्य मार्ग जाम कर दिया। सड़क जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया।

निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

प्रदर्शन कर रहे परिजनों का आरोप है कि नीरज हाजरा की हत्या की गई है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष एवं गहन जांच कर दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और हत्यारों को फांसी की सजा देने की मांग की। उनका कहना है कि युवक की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है, इसलिए पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जानी चाहिए।

स्थिति को नियंत्रित करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। जमुआ पुलिस इंस्पेक्टर प्रदीप दास स्वयं घटनास्थल पर मौजूद रहकर प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं, जमुआ के पूर्व विधायक केदार हाजरा और भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के नेता कामेश्वर पासवान भी मौके पर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !