कोल्हान की सुरक्षा स्थिति पर हुई विस्तृत समीक्षा
बैठक में कोल्हान डीआईजी अनुरंजन किस्पोट्टा, उपायुक्त मनीष कुमार, एसपी अमित रेणु, सीआरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारी और पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे. अधिकारियों ने डीजीपी को पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और पूर्वी सिंहभूम में नक्सल गतिविधियों, सुरक्षा व्यवस्था और चल रहे अभियानों की जानकारी दी.
सीमावर्ती इलाकों में सतर्कता बढ़ाने के निर्देश
समीक्षा के दौरान डीजीपी ने सीमावर्ती क्षेत्रों में निगरानी मजबूत करने, सूचना तंत्र को और प्रभावी बनाने तथा संयुक्त अभियान तेज करने पर जोर दिया. उन्होंने नक्सल प्रभावित गांवों में पुलिस और प्रशासन के समन्वय से विश्वास बहाली अभियान चलाने के निर्देश भी दिए. साथ ही विकास कार्यों में बाधा डालने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा.
सीआरपीएफ और पुलिस के समन्वय पर दिया जोर
बैठक में सीआरपीएफ और झारखंड पुलिस के बीच बेहतर तालमेल, सर्च ऑपरेशन की रणनीति और आधुनिक तकनीक के उपयोग पर भी चर्चा हुई. डीजीपी ने कहा कि सुरक्षा बलों के बीच समन्वय मजबूत होना जरूरी है, ताकि नक्सल विरोधी अभियान और अधिक प्रभावी बनाया जा सके. उन्होंने फील्ड में तैनात जवानों का मनोबल बनाए रखने और परिस्थितियों के अनुसार त्वरित निर्णय लेने पर भी बल दिया.