Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-10

Shekhpura News : छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग तेज, ग्रामीणों ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

Shekhpura News : जिले के करणडे थाना क्षेत्र में कॉलेज छात्रा के साथ कथित दुष्कर्म के मामले में आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बड़ी संख्या में ग्रामीण समाहरणालय पहुंचे। ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक (एसपी) को ज्ञापन सौंपकर आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी, निष्पक्ष जांच और पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग की।


जानकारी के अनुसार, पीड़िता कॉलेज से साइकिल से अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान आरोप है कि एक युवक ने उसका जबरन अपहरण कर दुष्कर्म किया। किसी तरह पीड़िता घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पीड़िता ने महिला थाना में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई।


ग्रामीणों का आरोप- पुलिस की कार्रवाई में लापरवाही

ग्रामीणों का आरोप है कि मामला दर्ज होने के बावजूद पुलिस ने समय पर कार्रवाई नहीं की। उनका कहना है कि घटना के 48 घंटे बाद भी पुलिस घटनास्थल पर नहीं पहुंची और आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। इसे लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी है।

ग्रामीणों और पीड़ित पक्ष से जुड़े एक अधिवक्ता ने आरोप लगाया कि पुलिस मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़ने की कोशिश कर रही है, जबकि यह अपहरण और दुष्कर्म का गंभीर मामला है। उन्होंने दोषी की तत्काल गिरफ्तारी और निष्पक्ष जांच की मांग की।

वहीं, इस मामले में साइबर डीएसपी ज्योति कुमारी ने कहा कि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि पीड़ित पक्ष की ओर से आवेदन देने में देरी हुई, जिसके कारण प्रारंभिक जांच में कुछ विलंब हुआ। हालांकि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है और आरोपी की जल्द गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !