Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-10

HPCL Recruitment 2026: हिन्दुस्तान पेट्रोलियम में 116 पदों पर भर्ती, फ्रेशर्स को भी मौका, जानें योग्यता और आवेदन प्रक्रिया

HPCL Recruitment 2026: हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) ने विभिन्न पदों पर 116 भर्तियों के लिए आवेदन मांगे हैं. इस भर्ती अभियान में फ्रेशर्स के साथ-साथ अनुभवी उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं. चयनित अभ्यर्थियों को पद के अनुसार 30 हजार रुपये से लेकर 2.80 लाख रुपये प्रति माह तक वेतन दिया जाएगा.
किन पदों पर निकली है भर्ती
एचपीसीएल ने जूनियर एग्जीक्यूटिव (केमिकल), जूनियर एग्जीक्यूटिव (फायर एंड सेफ्टी), सीनियर ऑफिसर, असिस्टेंट मैनेजर, मैनेजर, चीफ मैनेजर, डिप्टी जनरल मैनेजर और चीफ जनरल मैनेजर समेत कुल 116 पदों पर भर्ती निकाली है. जूनियर एग्जीक्यूटिव के दोनों पदों पर फ्रेशर्स आवेदन कर सकते हैं. वहीं, अन्य पदों के लिए संबंधित क्षेत्र में डिग्री के साथ अनुभव जरूरी है.

आयु सीमा, वेतन और चयन प्रक्रिया
फ्रेशर्स के लिए अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष निर्धारित की गई है. अनुभवी पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा पद के अनुसार 29 से 54 वर्ष तक तय की गई है. चयनित उम्मीदवारों को 30 हजार रुपये से 2.80 लाख रुपये प्रति माह तक वेतन मिलेगा. भर्ती प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, ग्रुप डिस्कशन, साइकोमेट्रिक असेसमेंट, स्किल टेस्ट, तकनीकी या व्यक्तिगत साक्षात्कार और जरूरत पड़ने पर फिजिकल फिटनेस टेस्ट शामिल हो सकता है.

ऐसे करें आवेदन
इच्छुक उम्मीदवार एचपीसीएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन के लिए पहले पंजीकरण करना होगा, जिसके बाद संबंधित पद का चयन कर व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अनुभव से जुड़ी जानकारी भरनी होगी. आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने और आवेदन शुल्क जमा करने के बाद फॉर्म अंतिम रूप से जमा किया जा सकेगा. सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 1000 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि एससी और एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को शुल्क में छूट दी गई है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !