Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-10

Garhwa News : गढ़वा मंडल डैम विस्थापितों का अनिश्चितकालीन धरना शुरू, गांव खाली करने से किया इनकार

Garhwa News : मंडल डैम परियोजना से प्रभावित कूटकू विस्थापितों ने मंगलवार से जिला समाहरणालय के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। चेमो सान्या गांव समेत डूब क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीण रैली निकालकर जिला मुख्यालय पहुंचे और पुनर्वास नीति का विरोध जताया।


विकास का विरोध नहीं, लेकिन पुश्तैनी गांव नहीं छोड़ेंगे

धरने पर बैठे ग्रामीणों का कहना है कि जिला प्रशासन उन्हें अन्य स्थान पर बसाना चाहता है, लेकिन वे अपनी पुश्तैनी जमीन और गांव छोड़ने को तैयार नहीं हैं। उनका कहना है कि इस गांव से उनके पूर्वजों का जुड़ाव रहा है और किसी भी कीमत पर वे विस्थापन स्वीकार नहीं करेंगे।

शहीदों की विरासत बचाने की उठाई मांग

धरना स्थल पर वक्ताओं ने कहा कि सरकार एक ओर शहीद नीलांबर-पीतांबर के गांव को धरोहर बताती है, वहीं दूसरी ओर मंडल डैम परियोजना के कारण उसी विरासत को समाप्त करने की स्थिति पैदा हो रही है। उन्होंने कहा कि वे विकास या डैम परियोजना के विरोधी नहीं हैं, लेकिन शहीदों की विरासत को मिटाकर विकास स्वीकार नहीं करेंगे और अपनी मांगों पर अड़े रहेंगे।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !