Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-10

Seraikela News: सड़क सुरक्षा अभियान के तहत हुई कार्रवाई, शराब पीकर वाहन चलाते दो चालक पकड़े गए

Seraikela: सरायकेला-खरसावां जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर यातायात पुलिस ने विशेष वाहन जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान राजनगर थाना क्षेत्र में शराब के नशे में वाहन चलाते दो चालकों को पकड़ा गया। वाहन जांच के दौरान ब्रेथ एनालाइजर से जांच करने पर दोनों चालक शराब के नशे में पाए गए। इसके बाद मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185 के तहत दोनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाया गया।

यातायात नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि शराब पीकर वाहन चलाने, तेज रफ्तार, गलत दिशा में वाहन चलाने, बिना हेलमेट और बिना सीट बेल्ट के सफर करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और सड़क सुरक्षा के प्रति जिम्मेदार रवैया अपनाने की अपील की। यातायात पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि शराब या अन्य नशे की हालत में वाहन न चलाएं। यातायात नियमों का पालन कर स्वयं सुरक्षित रहें और दूसरों की सुरक्षा भी सुनिश्चित करें।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !