Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-06-24

Rims: रिम्स प्रबंधन ने स्वास्थ्य विभाग को सरेंडर किए 2.40 करोड़ रुपये

Rims: रिम्स प्रबंधन ने योजना मद में 2.40 करोड़ रुपये स्वास्थ्य विभाग को सरेंडर कर दिया है। जानकारी के अनुसार, रिम्स द्वारा अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग के भवन के जीर्णोद्धार करने की योजना बनाई गई थी, लेकिन स्वास्थ्य विभाग से इसकी अनुमति नहीं मिल पाई थी। ऐसे में फंड का पैसा रिम्स के पास पड़ा हुआ था और मशीन की खरीदारी भी नहीं हो पाई थी।
रिम्स की पुरानी बिल्डिंग काफी जर्जर है और इसे जीर्णोद्धार की जरूरत है। इस बिल्डिंग की लिफ्ट भी खराब है और बारिश के मौसम में यहां जलजमाव भी होता है। पानी निकलने की कोई ठोस व्यवस्था नहीं होने के कारण जलजमाव की स्थिति उत्पन्न होती है और बेसमेंट में जमा गंदे पानी से बदबू आना शुरू हो जाती है, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को काफी परेशानी होती है।

रिम्स के पुराने भवन में दर्जनों लिफ्ट लगे हैं, लेकिन मेंटेनेंस के अभाव में सभी जर्जर हो चुके हैं। 3 जून को रिम्स की जर्जर लिफ्ट में दो बच्चे फंस गए थे, जिनमें से एक मरीज था। हालांकि, घटना के बाद रिम्स प्रबंधन ने मामले में एक्शन लेते हुए लिफ्ट की मेंटनेंस करने वाली कंपनी को नोटिस जारी किया था और सभी लिफ्ट की जांच और मरम्मत करने के निर्देश दिए थे।

रिम्स प्रबंधन द्वारा स्वास्थ्य विभाग को 2.40 करोड़ रुपये सरेंडर करने से अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग के जीर्णोद्धार और मशीन की खरीदारी की योजना पर पानी फिर गया है। अब नये फंड की स्वीकृति होने पर रिम्स को दोबारा से राशि मुहैया करा दी जाएगी। रिम्स प्रबंधन को जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान करना चाहिए ताकि मरीजों और उनके परिजनों को बेहतर सुविधा मिल सके।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !