Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-09

Ranchi News: रांची में गैस सिलेंडर वितरण पर हंगामा, अतिरिक्त 30 रुपये वसूली का आरोप

Ranchi News: राजधानी रांची के फिरायलाल स्कूल के पास गैस सिलेंडर वितरण के दौरान गुरुवार को लोगों ने जमकर हंगामा किया. उपभोक्ताओं का आरोप था कि गैस एजेंसी प्रति सिलेंडर 30 रुपये अतिरिक्त वसूल रही थी. साथ ही, सीमित आपूर्ति के कारण कई लोगों को सिलेंडर नहीं मिल पाया.

सिलेंडर खत्म होने की बात कहकर लौटा वाहन
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, गैस वितरण वाहन के पहुंचते ही बड़ी संख्या में उपभोक्ता वहां जुट गए. कुछ लोगों को सिलेंडर मिलने के बाद वाहन में गैस खत्म होने की बात कही गई. इससे नाराज लोगों ने विरोध शुरू कर दिया. हंगामा बढ़ता देख गैस वाहन वहां से वापस चला गया.



ओवरब्रिज के पास सड़क पर उतरे लोग
गैस वाहन लौटने के बाद गुस्साए उपभोक्ताओं ने ओवरब्रिज के पास सड़क जाम कर दी. सड़क जाम होने से कुछ देर तक यातायात प्रभावित रहा. लोगों ने कहा कि वे लंबे समय से गैस की प्रतीक्षा कर रहे थे, लेकिन वितरण के दिन भी उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा.

एक महीने पहले कराई थी गैस बुकिंग
लोगों का कहना है कि इलाके में सुमति गैस एजेंसी की ओर से सिलेंडर की आपूर्ति की जाती है. कई उपभोक्ताओं ने एक महीने से अधिक समय पहले गैस बुक कराई थी, लेकिन उन्हें समय पर सिलेंडर नहीं मिला. उपभोक्ताओं ने एजेंसी पर निर्धारित कीमत से 30 रुपये अधिक लेने का भी आरोप लगाया.



प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद शुरू हुआ वितरण
सूचना मिलने पर प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर सड़क जाम हटवाया. इसके बाद गैस वाहन को दोबारा बुलाया गया. प्रशासन की मौजूदगी में उपभोक्ताओं के बीच सिलेंडर का वितरण शुरू कराया गया, जिसके बाद स्थिति सामान्य हुई.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !