Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-09

Seraikela News: गम्हरिया CHC का DC ने किया औचक निरीक्षण, खाली वार्ड और लापरवाही पर जताई नाराजगी

Seraikela: सरायकेला-खरसावां जिले के उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) गम्हरिया का औचक निरीक्षण किया। अस्पताल की बदहाल व्यवस्था और मरीजों की कमी देखकर उपायुक्त ने नाराजगी जताई और स्वास्थ्य अधिकारियों से जवाब मांगा।

वार्डों में नहीं मिला एक भी मरीज
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने ओपीडी, महिला वार्ड, पुरुष वार्ड सहित अस्पताल के विभिन्न हिस्सों का जायजा लिया। इस दौरान महिला और पुरुष दोनों वार्ड पूरी तरह खाली मिले। अस्पताल में एक भी मरीज भर्ती नहीं था। उपायुक्त ने कहा कि गम्हरिया जैसे बड़े आबादी वाले क्षेत्र के सरकारी अस्पताल में मरीजों का नहीं आना चिंता का विषय है। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर अधिकारियों से गंभीरता से काम करने को कहा।




पुरुष वार्ड का ताला आधे घंटे तक नहीं खुला
निरीक्षण के दौरान लापरवाही का एक और मामला सामने आया, जब पुरुष वार्ड में लगा ताला काफी देर तक नहीं खुल सका। करीब आधे घंटे तक इंतजार करने के बाद चाबी आने पर उपायुक्त वार्ड के अंदर जा सके। इस पर उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को फटकार लगाई। उपायुक्त ने अस्पताल के औषधि भंडारण कक्ष का भी निरीक्षण किया। जांच के दौरान उन्होंने एक्सपायरी दवाओं की स्थिति की जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि एक्सपायरी दवाओं को हटा दिया गया है।



व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश
उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने कहा कि सरकारी अस्पतालों में आम लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को अस्पताल की व्यवस्था सुधारने, मरीजों को बेहतर सुविधा देने और स्वास्थ्य सेवाओं को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उपायुक्त ने कहा कि स्वास्थ्य केंद्रों की नियमित निगरानी जारी रहेगी, ताकि लोगों को सरकारी अस्पतालों का वास्तविक लाभ मिल सके।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !