Gold & Silver Rate: देशभर के सर्राफा बाजार में आज सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। अधिकांश शहरों में 24 और 22 कैरेट सोने के दाम 1,950 से 2,130 रुपये प्रति 10 ग्राम तक कम हुए हैं। वहीं चांदी की कीमत में मामूली तेजी देखने को मिली है। बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार के रुझान और घरेलू मांग में बदलाव का असर सोने की कीमतों पर पड़ा है।
24 और 22 कैरेट सोने के नए भाव जारी
गिरावट के बाद देश के ज्यादातर शहरों में 24 कैरेट सोना 1,43,120 से 1,44,540 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,31,190 से 1,32,490 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बनी हुई है। चेन्नई में सबसे अधिक राहत मिली है, जहां सोना 1,500 से 1,630 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हुआ है।
दिल्ली-मुंबई समेत बड़े शहरों में क्या हैं रेट?
दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,43,270 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,31,340 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, भुवनेश्वर और अहमदाबाद में 24 कैरेट सोना करीब 1,43,120 से 1,43,170 रुपये प्रति 10 ग्राम तथा 22 कैरेट सोना 1,31,190 से 1,31,240 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
जयपुर, लखनऊ, पटना और भोपाल में भी राहत
जयपुर और लखनऊ में 24 कैरेट सोने का भाव 1,43,270 रुपये तथा 22 कैरेट सोना 1,31,340 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है। वहीं पटना, भोपाल और अन्य प्रमुख शहरों में 24 कैरेट सोना लगभग 1,43,170 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,31,240 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
चांदी चमकी, कीमत में आई हल्की तेजी
सोने के विपरीत चांदी की कीमत में आज मामूली बढ़त दर्ज की गई। दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी 100 रुपये प्रति किलोग्राम महंगी होकर 2,44,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। बाजार जानकारों का मानना है कि वैश्विक कीमतों में उतार-चढ़ाव और निवेशकों की मांग के चलते आने वाले दिनों में सोने-चांदी के भाव में और बदलाव देखने को मिल सकता है।