Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-09

Ranchi News : दिवंगत पुलिसकर्मियों के 153 आश्रितों को मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति

Ranchi News : झारखंड पुलिस मुख्यालय ने दिवंगत पुलिसकर्मियों के 153 आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति देने की मंजूरी दी है। यह निर्णय पुलिस मुख्यालय स्तरीय अनुकंपा समिति की 12 मई 2026 को आयोजित बैठक में लिया गया।


समिति ने कुल 160 लंबित मामलों की समीक्षा की। इनमें 153 मामलों को स्वीकृति दी गई, जबकि चार मामलों को फिलहाल लंबित रखा गया। वहीं तीन मामलों को नियमों के अनुरूप अस्वीकृत कर दिया गया।

स्वीकृत नियुक्तियों में 62 बाल आरक्षी, 24 महिला आरक्षी, 66 आरक्षी और एक अग्निक चालक के पद शामिल हैं।

परिवारों को सम्मानजनक आजीविका देने की पहल

पुलिस मुख्यालय ने कहा कि अनुकंपा नियुक्ति का उद्देश्य दिवंगत पुलिसकर्मियों के आश्रितों को आर्थिक संबल और सम्मानजनक आजीविका उपलब्ध कराना है। विभाग का मानना है कि इस पहल से प्रभावित परिवारों को कठिन परिस्थितियों में सहारा मिलेगा।

गौरतलब है कि इससे पहले 9 अक्टूबर 2025 को आयोजित अनुकंपा समिति की बैठक में भी दिवंगत पुलिसकर्मियों के 84 आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति प्रदान की गई थी।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !