Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-09

Dumka ACB Trap: दुमका में 5 हजार रुपये रिश्वत लेते SDO कार्यालय का कर्मी गिरफ्तार, ACB की कार्रवाई

Dumka ACB Trap: दुमका में सरकारी कागजात का काम आगे बढ़ाने के लिए रिश्वत मांगना सरैयाहाट अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय के एक कर्मी को महंगा पड़ गया. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की दुमका टीम ने गुरुवार को उसे 5 हजार रुपये लेते हुए पकड़ लिया.

गिरफ्तार कर्मी आनंद कुमार भारद्वाज पर आरोप है कि उसने एक काम के बदले शिकायतकर्ता से पैसे की मांग की थी. शिकायत मिलने पर एसीबी ने पहले अपने स्तर से पूरे मामले की जांच कराई. सत्यापन में रिश्वत मांगने की शिकायत सही मिलने के बाद टीम ने कार्रवाई की योजना बनाई.

एसीबी के निर्देश पर शिकायतकर्ता तय रकम लेकर कार्यालय पहुंचा. जैसे ही आनंद कुमार भारद्वाज ने 5 हजार रुपये लिए, आसपास मौजूद एसीबी अधिकारियों ने उसे दबोच लिया. कार्रवाई इतनी त्वरित थी कि आरोपी को संभलने का मौका नहीं मिला.



गिरफ्तारी के बाद एसीबी की टीम आरोपी को अपने दुमका कार्यालय ले गई, जहां उससे पूछताछ की जा रही है. टीम अब मामले से जुड़े दस्तावेजों और अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है. सरैयाहाट एसडीओ कार्यालय में हुई इस कार्रवाई के बाद सरकारी दफ्तरों में रिश्वतखोरी को लेकर चर्चा तेज हो गई है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !