Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-09

Jamshedpur News: जमशेदपुर में रफ्तार का कहर, साकची में कोटक महिंद्रा बैंक के अंदर घुसा बेकाबू ट्रक, मची अफरा-तफरी

Jamshedpur News: जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र में गुरुवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जब एक अनियंत्रित ट्रक सीधे कोटक महिंद्रा बैंक की शाखा में जा घुसा। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। दुर्घटना में बैंक भवन के सामने का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे बैंक को काफी नुकसान पहुंचा।



बैंक में घुसा बेकाबू ट्रक, चालक घायल, एटीएम गार्ड की बची जान
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक तेज गति से आ रहा था, तभी चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और ट्रक सड़क किनारे स्थित बैंक में जा घुसा। हादसे के समय बैंक परिसर में मौजूद एटीएम गार्ड बाल-बाल बच गया। लोगों का कहना है कि यदि ट्रक कुछ और आगे बढ़ जाता, तो बड़ा हादसा हो सकता था।
दुर्घटना में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी, जिसके बाद चालक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। फिलहाल उसका उपचार जारी है। घटना के कारण कुछ समय तक सड़क पर यातायात भी प्रभावित रहा।

क्रेन से हटाया गया ट्रक, तेज रफ्तार बनी हादसे की शुरुआती वजह
सूचना मिलते ही साकची थाना पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को नियंत्रित किया। बाद में क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त ट्रक को बैंक परिसर से हटाने का काम शुरू किया गया। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार और चालक का वाहन से नियंत्रण खो देना माना जा रहा है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !