Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-09

Ranchi News : इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद युवती लापता, ब्लैकमेलिंग के आरोपों की जांच में जुटी पुलिस

Ranchi News : राजधानी रांची के नामकुम थाना क्षेत्र स्थित खरसीदाग ओपी इलाके से 23 वर्षीय एक युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि इंस्टाग्राम पर दोस्ती करने वाले एक युवक ने निजी तस्वीरें वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल किया, जिसके बाद युवती मानसिक तनाव में थी।


परिजनों के अनुसार, युवती 6 जुलाई को बिना किसी को बताए घर से निकल गई। वह अपना मोबाइल फोन घर पर छोड़ गई, जबकि आधार कार्ड अपने साथ ले गई। मोबाइल घर में होने के कारण परिवार उससे संपर्क नहीं कर पा रहा है।

दिल्ली से पांच साल पहले रांची आया था परिवार, युवती की तलाश में जुटी तकनीकी टीम

परिवार का कहना है कि कुछ समय पहले युवती की इंस्टाग्राम पर एक युवक से पहचान हुई थी। बाद में दोनों के बीच बातचीत बढ़ी। आरोप है कि युवक ने निजी तस्वीरें वायरल करने की धमकी देकर उससे पैसे मांगने शुरू कर दिए। लगातार मिल रही धमकियों के कारण युवती मानसिक दबाव में थी।

युवती के पिता एक सरकारी विभाग से सेवानिवृत्त हैं। परिवार करीब पांच वर्ष पहले दिल्ली से रांची आकर खरसीदाग क्षेत्र में रहने लगा था।

परिजनों की शिकायत पर खरसीदाग ओपी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सोशल मीडिया अकाउंट, चैट और कथित आरोपी की पहचान करने में जुटी है। साथ ही युवती की तलाश के लिए तकनीकी टीम की मदद ली जा रही है। पुलिस का कहना है कि युवती की सुरक्षित बरामदगी और ब्लैकमेलिंग के आरोपों की हर पहलू से जांच की जा रही है।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !