Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-08

BREAKING: मानगो स्थित मुंशी मोहल्ला पोस्ट ऑफिस रोड के पास हुई फायरिंग, गुरुद्वारा बस्ती के राहुल बच्चा की मौत

BREAKING: जमशेदपुर शहर में एक बार फिर अपराधियों ने गोलीबारी की वारदात को अंजाम दिया। बुधवार को मानगो गुरुद्वारा बस्ती निवासी राहुल बच्चा की डिमना स्थित मुंशी मोहल्ला पोस्ट ऑफिस रोड के पास अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। गंभीर रूप से घायल राहुल को टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) लाया गया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद टीएमएच में हंगामा, भारी पुलिस बल तैनात
राहुल की मौत की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में उसके परिजन और परिचित टीएमएच पहुंच गए। अस्पताल परिसर में तनावपूर्ण माहौल बन गया, जिसके बाद एहतियात के तौर पर भारी पुलिस बल और क्यूआरटी की तैनाती की गई।

पुलिस जांच में जुटी, फायरिंग की वजह स्पष्ट नहीं
घटना की सूचना मिलते ही बिस्टुपुर थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। इसके बाद डीएसपी मनोज ठाकुर भी अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि फायरिंग किन लोगों ने और किस वजह से की। हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच जारी है।

लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाएं
इस घटना के बाद शहर में कानून-व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं। हाल के दिनों में गोलीबारी, छिनतई और अन्य आपराधिक घटनाओं में बढ़ोतरी ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। पुलिस ने कहा है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !