Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-08

Giridih News: गिरिडीह के धनवार स्थित होटल डिस्कवरी में पुलिस की छापेमारी, देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़, 4 हिरासत में

Giridih News: गिरिडीह जिले के धनवार नगर पंचायत स्थित बड़ा चौक के होटल डिस्कवरी में पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर कथित देह व्यापार के रैकेट का भंडाफोड़ किया। कार्रवाई के दौरान एक कमरे से दो युवक और दो युवतियों को आपत्तिजनक स्थिति में हिरासत में लिया गया। मौके से कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद किए गए, जिसके बाद देर शाम होटल को सील कर दिया गया।


बिना वैध रिकॉर्ड चल रहा था होटल, जांच में बड़ा खुलासा

छापेमारी में होटल के कमरों की जांच के दौरान ठहरे लोगों का कोई वैध रजिस्टर, पहचान पत्र की प्रविष्टि या आगंतुकों का रिकॉर्ड नहीं मिला। खोरीमहुआ के एसडीपीओ अमरेंद्र कुमार ने बताया कि होटल में नियमों का उल्लंघन करते हुए बिना वैध एंट्री के कमरे दिए जा रहे थे। हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ जारी है और बरामद सामान की भी जांच की जा रही है।


मैनेजर हिरासत में, होटल संचालक फरार

पुलिस ने होटल के मैनेजर प्रदीप साहू को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पूछताछ में होटल का संचालन अनिल साव द्वारा किए जाने की जानकारी मिली, लेकिन छापेमारी की भनक लगते ही वह फरार हो गया। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है।


होटल सील, नियम उल्लंघन की जांच तेज

मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार की मौजूदगी में होटल डिस्कवरी को सील कर दिया गया। प्रशासन होटल संचालन से जुड़े नियमों के उल्लंघन की भी जांच कर रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि होटल को लेकर पहले भी कई शिकायतें मिल चुकी थीं। फिलहाल पुलिस सभी दस्तावेजों, मोबाइल फोन और अन्य साक्ष्यों की जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई की तैयारी में जुटी है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !