Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-07

Bihar News: बिहार के छपरा में एनआईए की छापेमारी स्थानीय युवक से पूछताछ, सुरक्षा के कड़े प्रबंध

Bihar News: बिहार के छपरा जिले के मशरक थाना क्षेत्र के पचरूखवा गांव में दिल्ली से पहुंची एनआईए की टीम ने गुरुवार को छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान मशरक थाना पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी और किसी को भी आने-जाने की अनुमति नहीं दी। एनआईए की टीम सीधे निजाम अंसारी के घर पहुंची, जहां उनके बेटे सदाकत अंसारी से कई घंटों तक पूछताछ की गई।


कंबोडिया कनेक्शन की पड़ताल, मोबाइल-लैपटॉप जांच के लिए जब्त

पूछताछ के बाद जांच टीम ने सदाकत अंसारी के मोबाइल और लैपटॉप की गहन जांच की तथा दोनों इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को सील कर अपने साथ ले गई। स्थानीय लोगों के अनुसार सदाकत अंसारी कंबोडिया में काम करता है। इसी आधार पर मामले को मानव तस्करी से जोड़कर भी देखा जा रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।


घंटों सील रहा इलाका, जांच पर एजेंसियों ने साधी चुप्पी

छापेमारी के दौरान पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही और पुलिस ने मकान के आसपास किसी भी व्यक्ति को जाने की अनुमति नहीं दी। कार्रवाई पूरी होने तक क्षेत्र को पूरी तरह सील रखा गया। वहीं, एनआईए की टीम और मशरक थाना अध्यक्ष ने जांच से जुड़े किसी भी सवाल पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !