Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-07

Jamshedpur News: जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त ने सुनीं लोगों की समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

Jamshedpur: समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त राजीव रंजन ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं और शिकायतें गंभीरता से सुनीं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी व्यक्तिगत एवं जनहित से जुड़ी समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखा। जनता दरबार में सड़क मरम्मतीकरण, नाली निर्माण, भूमि विवाद, भूमि अभिलेखों में सुधार, मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत करने, सर्वजन पेंशन, दिव्यांग पेंशन, दिव्यांगजनों को ई-ट्राई साइकिल उपलब्ध कराने, आर्म्स लाइसेंस, चिकित्सीय सहायता, सेविका पद पर नियुक्ति, विद्यालय में नामांकन, अवैध खनन की शिकायत, मृत्यु मुआवजा तथा एसपीसीए (सोसायटी फॉर प्रिवेंशन ऑफ क्रूएलिटी टू एनिमल्स) के गठन से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए।

समयबद्ध निष्पादन के दिए निर्देश
उपायुक्त ने सभी मामलों की क्रमवार समीक्षा करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को शिकायतों का नियमानुसार, संवेदनशीलता और प्राथमिकता के आधार पर त्वरित एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जन शिकायत निवारण दिवस का उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं का प्रभावी और शीघ्र समाधान करना है। उपायुक्त ने स्पष्ट कहा कि किसी भी मामले में अनावश्यक देरी स्वीकार्य नहीं होगी। पात्र मामलों का जल्द निष्पादन सुनिश्चित किया जाए ताकि लोगों को समय पर राहत मिल सके। उन्होंने अधिकारियों को लंबित मामलों की नियमित समीक्षा करने और पारदर्शी तरीके से कार्रवाई करने का निर्देश दिया।



तीन दिव्यांगजनों को मिली ई-ट्राई साइकिल
जिन मामलों में स्थलीय जांच या विभिन्न विभागों के समन्वय की आवश्यकता है, उनमें निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्रवाई पूरी करने और आवेदकों को उसकी प्रगति की जानकारी देने को कहा गया। उपायुक्त ने गुणवत्तापूर्ण और जवाबदेह प्रशासनिक व्यवस्था पर जोर दिया। जन शिकायत निवारण दिवस के दौरान तीन दिव्यांगजनों को ई-ट्राई साइकिल भी प्रदान की गई। लाभुकों ने त्वरित रूप से सहायता उपलब्ध कराने के लिए उपायुक्त और जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। उपायुक्त ने कहा कि जन शिकायत निवारण दिवस के माध्यम से आम नागरिकों को अपनी समस्याएं सीधे जिला प्रशासन के समक्ष रखने का अवसर मिलता है। इससे शिकायतों का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने में मदद मिलती है और प्रशासन तथा जनता के बीच संवाद भी मजबूत होता है।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !