Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-07

CAG ICSSR Research Paper Competition: CAG-ICSSR शोध लेख प्रतियोगिता में छात्रों को मिलेगा 1.25 लाख रुपये तक का पुरस्कार

CAG ICSSR Research Paper Competition: कॉलेज और विश्वविद्यालयों में पढ़ने वाले छात्रों तथा शोधार्थियों के लिए सार्वजनिक वित्त, सुशासन और सामाजिक मुद्दों पर शोध लेख लिखने का अवसर है. भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक यानी CAG और भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद यानी ICSSR की ओर से आयोजित शोध लेख प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर विजेताओं को 1.25 लाख रुपये तक का पुरस्कार दिया जाएगा.

रांची विश्वविद्यालय ने अपने सभी संबद्ध कॉलेजों से अधिक से अधिक छात्रों और शोधार्थियों को इस प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए प्रेरित किया है.

इन विषयों पर लिखे जा सकेंगे शोध लेख
प्रतियोगिता में प्रतिभागी सुशासन, सरकारी योजनाएं, सार्वजनिक वित्त, रोजगार, कौशल विकास, एमएसएमई, ग्रामीण विकास और शहरी विकास जैसे विषयों पर शोध लेख तैयार कर सकते हैं.

प्रतियोगिता का उद्देश्य सार्वजनिक नीति और सामाजिक विकास से जुड़े मुद्दों पर छात्रों तथा शोधार्थियों के शोध को मंच देना है.

राज्य स्तर पर पहले होगा चयन
प्रतियोगिता दो चरणों में आयोजित होगी. पहले चरण में राज्य स्तर पर शोध लेखों का मूल्यांकन कर विजेताओं का चयन किया जाएगा.

राज्य स्तर पर प्रथम स्थान पाने वाले प्रतिभागी को 75 हजार रुपये, द्वितीय स्थान के लिए 50 हजार रुपये और तृतीय स्थान के लिए 25 हजार रुपये का पुरस्कार मिलेगा.

राष्ट्रीय स्तर पर 1.25 लाख रुपये तक का पुरस्कार
राज्य स्तर पर चयनित प्रतिभागी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शामिल होंगे. राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम पुरस्कार 1.25 लाख रुपये, द्वितीय पुरस्कार 1 लाख रुपये और तृतीय पुरस्कार 75 हजार रुपये निर्धारित किया गया है.



31 अगस्त तक जमा कर सकेंगे शोध लेख
राज्य स्तर की प्रतियोगिता के लिए शोध लेख जमा करने की प्रक्रिया 1 जुलाई से शुरू हो चुकी है. प्रतिभागी 31 अगस्त तक अपने शोध लेख जमा कर सकेंगे.

राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए ऑनलाइन आवेदन और शोध लेख जमा करने की अवधि 1 अगस्त से 30 सितंबर तक निर्धारित की गई है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !