Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-07

Current News : रक्सौल बॉर्डर पर पुलिस और SSB की संयुक्त कार्रवाई, नेपाल सीमा पार करने की कोशिश में यूक्रेन की महिला गिरफ्तार

Current News : भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक यूक्रेनी महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, महिला बिना वैध यात्रा और आव्रजन दस्तावेज के भारत में रह रही थी तथा ग्रामीण क्षेत्र के रास्ते नेपाल जाने का प्रयास कर रही थी।


गुप्त सूचना पर सैनिक रोड के पास हुई कार्रवाई

जानकारी के अनुसार, हरपुर थाना पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर सैनिक रोड के पास महिला को हिरासत में लिया। प्रारंभिक जांच में उसके पास भारत में रहने या अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करने से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं मिला।

पुलिस का कहना है कि महिला हरपुर बॉर्डर के रास्ते भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर नेपाल जाने की कोशिश कर रही थी। इसके बाद उसे विधिसम्मत तरीके से गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है और उसके भारत आने, यहां रहने तथा नेपाल जाने के प्रयास से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

गृह मंत्रालय के निर्देशों के बाद भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था पहले से अधिक सख्त कर दी गई है। सुरक्षा एजेंसियां सीमा से 15 किलोमीटर के दायरे तक विशेष निगरानी रख रही हैं और घुसपैठ व लोगों की आवाजाही पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !