Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-06

Jharkhand Congress: झारखंड कांग्रेस ने शिकायत निवारण सेल बनाया, चार सदस्यीय समिति गठित

Jharkhand Congress: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठन के भीतर मिलने वाली शिकायतों के समाधान के लिए शिकायत निवारण सेल का गठन किया है. प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने झारखंड कांग्रेस प्रभारी के. राजू के निर्देश पर यह निर्णय लिया है. नई समिति में नरेंद्र लाल गोपी, जितेंद्र त्रिवेदी, राजेश चंद्र राजू और इस्तियाक अहमद टूनू को सदस्य बनाया गया है.

जिला और प्रखंड स्तर की शिकायतों का होगा संकलन
प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने बताया कि शिकायत निवारण सेल राज्य के सभी जिलों और प्रखंडों से आने वाली शिकायतों को एकत्र करेगा.

शिकायतों की समीक्षा के बाद उन्हें संबंधित प्रदेश पदाधिकारियों तक भेजा जाएगा, ताकि समस्याओं का समय पर समाधान कराया जा सके.

नियमित फॉलो-अप और मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी
सेल शिकायतों की नियमित मॉनिटरिंग करेगा. संबंधित पदाधिकारियों को भेजी गई शिकायतों पर हुई कार्रवाई का फॉलो-अप भी किया जाएगा. कांग्रेस का कहना है कि इस व्यवस्था से संगठन और कार्यकर्ताओं के बीच संवाद तथा समन्वय बेहतर होगा.



जिम्मेदारी और अनुशासन से काम करने की अपील
प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने समिति के सदस्यों से जिम्मेदारी और अनुशासन के साथ काम करने की अपील की है. उन्होंने उम्मीद जताई कि शिकायत निवारण सेल से संगठन की जवाबदेही बढ़ेगी और कार्यकर्ताओं की समस्याओं का समाधान अधिक प्रभावी तरीके से हो सकेगा.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !