Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-06

Seraikela News: सरायकेला एसपी की समीक्षा बैठक आयोजित, अपराध और ड्रग्स पर सख्ती के निर्देश, लंबित मामलों के त्वरित निपटारे पर जोर

Seraikela: सरायकेला-खरसावां जिले के पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी की अध्यक्षता में पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में अपराध समीक्षा एवं विधि-व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस निरीक्षक तथा सभी थाना प्रभारी शामिल हुए। बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक ने जिले की कानून-व्यवस्था की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में प्रभावी ढंग से विधि-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय घटना पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

अपराधियों पर लगातार निगरानी रखने का निर्देश
एसपी ने कहा कि समाज में अशांति फैलाने वाले तत्वों और सक्रिय अपराधियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि संगठित अपराध से जुड़े लोगों के खिलाफ समय रहते प्रभावी कार्रवाई कर उनके नेटवर्क को ध्वस्त किया जाए। बैठक में मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार को लेकर भी कड़ा रुख अपनाया गया। पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि जिले में ड्रग्स के कारोबार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत सख्त कार्रवाई करें और नशीले पदार्थों के नेटवर्क को पूरी तरह खत्म करने के लिए विशेष अभियान चलाएं।



लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देश
पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न थानों में लंबित मामलों की भी समीक्षा की। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया कि पुराने मामलों का शीघ्र, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करें, ताकि पीड़ितों को समय पर न्याय मिल सके और पुलिस व्यवस्था पर लोगों का विश्वास और मजबूत हो।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !