Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-06

Jamshedpur Crime News: जुगसलाई के तेल लाइन में दिनदहाड़े महिला से सोने की बालियां छीनी, आरोपी को पुलिस ने पकड़ा

Jamshedpur: जमशेदपुर के जुगसलाई थाना क्षेत्र अंतर्गत तेल लाइन इलाके में दिनदहाड़े महिला से सोने की बालियां छीनने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार के अनुसार यह घटना 4 जुलाई की शाम करीब 5:19 बजे हुई, जब महिला अपनी दो वर्षीय बच्ची के साथ घर लौट रही थी। इसी दौरान एक युवक ने उनके कान से सोने की बालियां छीन लीं और मौके से फरार हो गया।  घटना के बाद परिजनों ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की, जिसमें आरोपी की पहचान फरजान के रूप में हुई। परिवार का आरोप है कि आरोपी भी तेल लाइन इलाके का ही रहने वाला है। 

आरोपी को किया पुलिस के हवाले 
पीड़ित परिवार का कहना है कि घटना के बाद आरोपी के परिजनों से बातचीत हुई। अगले दिन सुबह आरोपी के पिता ने फोन कर बेटे को पुलिस के समक्ष पेश करने की बात कही। इसके बाद दोपहर करीब ढाई बजे आरोपी को जुगसलाई थाना लाकर पुलिस के हवाले कर दिया गया। फिलहाल आरोपी पुलिस की हिरासत में है। परिजनों का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के बावजूद अब तक छीनी गई सोने की बालियां बरामद नहीं हुई हैं। उनके अनुसार बालियों की कीमत करीब 40 हजार रुपये से अधिक है। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द उनका सामान बरामद कराने की मांग की है।

प्रशासन से न्याय की मांग
पीड़ित परिवार ने बताया कि छिनतई के दौरान आरोपी ने एक कान से बाली इतनी जोर से खींची कि महिला घायल हो गईं। उनका कहना है कि यदि घटना के दौरान कोई बड़ा हादसा हो जाता, तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेता। पीड़ित परिवार ने मीडिया और पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाते हुए कहा कि दिनदहाड़े इस तरह की घटनाएं लोगों में भय का माहौल पैदा कर रही हैं। उन्होंने मांग की है कि आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए और छीनी गई सोने की बालियां जल्द बरामद कर उन्हें वापस दिलाई जाए।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !