Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-06

Jamshedpur News : SIR-2026 अभियान में जनप्रतिनिधियों की सहभागिता, विधायकों ने बीएलओ को सौंपा भरा हुआ गणना प्रपत्र

जमशेदपुर पश्चिम और जुगसलाई के विधायकों ने पूरी की प्रक्रिया, मतदाताओं से भी समय पर प्रपत्र जमा करने की अपीलJamshedpur News : मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 अभियान के तहत जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय और जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी को बीएलओ द्वारा गणना प्रपत्र उपलब्ध कराया गया। आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों जनप्रतिनिधियों ने भरे हुए गणना प्रपत्र बीएलओ को सौंप दिए।


इस दौरान संबंधित निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी (ERO) और सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी (AERO) भी मौजूद रहे तथा अभियान की प्रक्रिया का निरीक्षण किया।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने मतदाताओं से की अपील

जिला निर्वाचन पदाधिकारी राजीव रंजन ने सभी पात्र मतदाताओं से विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 अभियान में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सभी मतदाता निर्धारित समयसीमा के भीतर अपना गणना प्रपत्र भरकर संबंधित बीएलओ अथवा निर्धारित माध्यमों से जमा करें, ताकि मतदाता सूची को अद्यतन, शुद्ध और त्रुटिरहित बनाया जा सके।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !