Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-06

Ramgarh News: रामगढ़ के पतरातू में विस्थापितों के मुद्दों पर जन संवाद अभियान, सरकार और संगठन के प्रतिनिधियों ने किया सीधा संवाद

Ramgarh News: रामगढ़ के पतरातू प्रखंड के लबगा में विस्थापितों की वर्षों पुरानी समस्याओं और जनसरोकारों को लेकर जन संवाद महाभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस के झारखंड प्रभारी के. राजू, राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर, पूर्व मंत्री योगेंद्र साव और बड़कागांव की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने प्रभावित परिवारों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। 


भूमि, मुआवजा, पुनर्वास और रोजगार समेत कई मुद्दों पर विस्थापितों ने उठाई आवाज

इस दौरान पीवीयूएनएल (PVUNL) के छाई डैम क्षेत्र समेत विभिन्न प्रभावित गांवों के लोगों ने भूमि अधिग्रहण, उचित मुआवजा, सम्मानजनक पुनर्वास, स्थानीय युवाओं को रोजगार, श्रम शोषण, जल एवं वायु प्रदूषण, जर्जर सड़कें, बिजली-पानी संकट और सीएसआर फंड के कथित दुरुपयोग जैसे मुद्दे प्रमुखता से उठाए।

कांग्रेस प्रभारी के. राजू ने कहा कि कानून के तहत विस्थापितों को मिलने वाले सभी अधिकार हर हाल में सुनिश्चित किए जाएंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इन मांगों को सरकार के समक्ष मजबूती से रखा जाएगा और अधिकार मिलने तक कांग्रेस विस्थापितों के साथ खड़ी रहेगी।


विस्थापन के मुद्दे पर सरकार गंभीर

वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि झारखंड में दशकों पुरानी विस्थापन की समस्या गंभीर है। उन्होंने बताया कि इन मुद्दों को मंत्रिपरिषद की बैठक में उठाया जाएगा और मुख्यमंत्री भी इस विषय को गंभीरता से ले रहे हैं। सरकार चरणबद्ध तरीके से समाधान की दिशा में काम करेगी।

पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने कहा कि क्षेत्र के विस्थापितों को अब तक न तो समुचित रोजगार मिला और न ही सम्मानजनक पुनर्वास। उन्होंने 2013 के भूमि अधिग्रहण एवं पुनर्वास कानून को प्रभावी ढंग से लागू करने की मांग दोहराते हुए कहा कि विस्थापितों के अधिकारों के साथ किसी भी तरह का अन्याय स्वीकार नहीं किया जाएगा और उनकी लड़ाई हर स्तर पर जारी रहेगी।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !