Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-06

Dhanbad News : कुख्यात प्रिंस खान से धमकी मामले में एसएसपी से मिले अरूप चटर्जी, बोले- जल्द कार्रवाई का मिला भरोसा

Dhanbad News : कथित तौर पर कुख्यात प्रिंस खान से जान से मारने की धमकी मिलने के मामले में निरसा विधायक अरूप चटर्जी सोमवार को धनबाद के एसएसपी प्रभात कुमार से मिले। उन्होंने अपनी पहले दी गई शिकायत पर हुई कार्रवाई की जानकारी ली और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।


मीडिया से बातचीत में अरूप चटर्जी ने बताया कि एसएसपी के साथ उनकी विस्तार से बातचीत हुई। पुलिस ने उन्हें भरोसा दिया है कि अगले दो से तीन दिनों के भीतर मामले में ठोस कार्रवाई की जाएगी।

सुरक्षा बढ़ाई गई, बोले- केवल सुरक्षा नहीं, पूरे अपराधी नेटवर्क पर हो कार्रवाई

विधायक ने बताया कि उनकी सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। पहले उनके साथ दो सशस्त्र सुरक्षाकर्मी तैनात थे, जिसे अब बढ़ाकर चार कर दिया गया है।

हालांकि, उन्होंने कहा कि केवल सुरक्षा बढ़ाना पर्याप्त नहीं है। पुलिस को अपराधियों के पूरे नेटवर्क के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि भविष्य में किसी जनप्रतिनिधि या आम नागरिक को इस तरह की धमकियों का सामना न करना पड़े।

अरूप चटर्जी ने कहा कि अपराधियों का मनोबल तोड़ने और उनके पूरे तंत्र को समाप्त करने के लिए प्रभावी कार्रवाई आवश्यक है।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !