Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-06

Kolhan University: कोल्हान विश्वविद्यालय ने चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम के तहत, एग्जिट और सेमेस्टर-7 नामांकन के दिशा-निर्देश किया जारी

Kolhan University: कोल्हान विश्वविद्यालय ने चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम (FYUGP) सत्र 2022–2026 के विद्यार्थियों के लिए छठे सेमेस्टर के बाद Exit Option और Semester-VII में नामांकन को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि पात्र विद्यार्थियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपनी पसंद के अनुसार Exit या Semester-VII में नामांकन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।


सभी विषय पास करने वाले छात्र ले सकेंगे Exit, बैकलॉग क्लियर करना अनिवार्य

विश्वविद्यालय के अनुसार, सेमेस्टर-I से VI तक के सभी पाठ्यक्रम सफलतापूर्वक उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थी बैचलर्स डिग्री लेकर पाठ्यक्रम से Exit ले सकते हैं और दो वर्षीय पीजी कार्यक्रम में प्रवेश के पात्र होंगे। हालांकि, बैचलर्स डिग्री प्राप्त करने के लिए सभी बैकलॉग विषयों में उत्तीर्ण होना अनिवार्य रहेगा।


ऑनर्स डिग्री के लिए 26 पाठ्यक्रम पास करना जरूरी

जो विद्यार्थी ऑनर्स के साथ चार वर्षीय बैचलर्स डिग्री करना चाहते हैं, वे Semester-VII में नामांकन करा सकते हैं। इसके लिए सेमेस्टर-I से VI तक कुल 35 पाठ्यक्रमों में से कम से कम 26 पाठ्यक्रमों में उत्तीर्ण होना जरूरी है। यदि 26 पाठ्यक्रम भी पास नहीं हैं, तो पहले यह पात्रता पूरी करनी होगी। ऑनर्स डिग्री सभी बैकलॉग विषयों में सफलता के बाद ही प्रदान की जाएगी।


15 जुलाई तक कॉलेज में आवेदन जमा करें

ऑनलाइन आवेदन के बाद विद्यार्थियों को अपने चुने गए विकल्प (Exit या Admission) की प्रिंटेड कॉपी 15 जुलाई 2026 तक संबंधित महाविद्यालय में जमा करनी होगी। वहीं, सभी कॉलेजों के प्राचार्य 20 जुलाई 2026 तक आवेदन विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग को भेजेंगे। पात्र विद्यार्थियों का Semester-VII में नामांकन समानांतर रूप से शुरू किया जाएगा।


6-7 जुलाई तक भुगतान संबंधी समस्याएं करें दूर

विश्वविद्यालय ने नए शैक्षणिक सत्र 2026–2030 के स्नातक नामांकन को लेकर भी सूचना जारी की है। चांसलर पोर्टल पर भुगतान स्वीकार या भुगतान लंबित दिखाने वाले अभ्यर्थी 6 और 7 जुलाई तक अपनी समस्या का समाधान करा सकते हैं। कुलपति प्रो. (डॉ.) अंजिला गुप्ता ने विद्यार्थियों से समय-सीमा के भीतर आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने और किसी भी तकनीकी या भुगतान संबंधी समस्या का समाधान समय रहते कराने की अपील की है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !