Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-06

Ranchi News : होटवार फ्रोजेन सीमेन बैंक में 17 लाख की गड़बड़ी, पूर्व लेखापाल पर FIR

Ranchi News : राजधानी के होटवार स्थित फ्रोजेन सीमेन बैंक में सरकारी राशि की कथित हेराफेरी का मामला सामने आया है। वित्तीय वर्ष 2020-21 के दौरान वेतन मद से 17.14 लाख रुपये की अवैध निकासी के आरोप में खेलगांव थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।


यह शिकायत बैंक के वर्तमान कृत्रिम प्रजनन पदाधिकारी डॉ. विवेक कुमार सिन्हा की ओर से दर्ज कराई गई है। प्राथमिकी में तत्कालीन लिपिक सह लेखापाल मुनींद्र कुमार को मुख्य आरोपी बनाया गया है। वर्तमान में मुनींद्र कुमार पशु स्वास्थ्य एवं उत्पादन संस्थान, कांके में प्रधान लिपिक के पद से निलंबित हैं।

कुबेर पोर्टल पर फर्जी आईडी बनाकर सरकारी राशि के गबन का आरोप

शिकायत के अनुसार, आरोपी ने ट्रेजरी के ऑनलाइन कुबेर पोर्टल का दुरुपयोग करते हुए फर्जी टेंपररी आईडी तैयार कीं और उनके माध्यम से सरकारी राशि की कथित हेराफेरी की।

विभागीय जांच में सामने आया कि आरोपी ने अपने नाम के अलावा अन्य कर्मचारियों और अधिकारियों के नाम पर भी कई टेंपररी आईडी बनाई थीं। अपने नाम वाली आईडी में खुद को कृत्रिम प्रजनन पदाधिकारी (AIO) दर्शाकर अधिक वेतनमान और ग्रेड पे दर्ज किया गया था। वहीं अन्य कर्मचारियों के नाम पर भी अलग-अलग आईडी बनाकर वेतन संबंधी विवरण दर्ज किए गए।

जांच में जुटी पुलिस, अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जाएगी

पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच के दौरान यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस कथित वित्तीय अनियमितता में किसी अन्य व्यक्ति की भी भूमिका थी या नहीं। पुलिस का कहना है कि जांच में दोषी पाए जाने वाले सभी लोगों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !