Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-06

UKMSSB Recruitment 2026: नर्सिंग ऑफिसर के 196 पदों पर भर्ती, ₹1.42 लाख तक मिलेगी सैलरी, जानें आवेदन प्रक्रिया

UKMSSB Nursing Officer Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे नर्सिंग अभ्यर्थियों के लिए सुनहरा मौका है। उत्तराखंड मेडिकल सर्विस सेलेक्शन बोर्ड (UKMSSB) ने नर्सिंग ऑफिसर के 196 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 2 जुलाई 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 12 जून 2026 से शुरू हो चुकी है।

इतना मिलेगा वेतन
चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में की जाएगी। चयन होने पर उम्मीदवारों को लेवल-7 पे स्केल के तहत ₹44,900 से ₹1,42,400 प्रति माह तक वेतन मिलेगा। इसके अलावा सरकार के नियमानुसार अन्य भत्तों का लाभ भी दिया जाएगा।

शैक्षणिक योग्यता
नर्सिंग ऑफिसर पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास निम्न में से कोई एक योग्यता होना आवश्यक है: 
  • GNM
  • B.Sc Nursing
  • B.Sc (Hons) Nursing
  • Post Basic B.Sc Nursing
उम्मीदवार आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी गई पात्रता और अन्य शर्तों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें।

आयु सीमा
आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
उम्मीदवार सबसे पहले ukmssb.org की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद UKMSSB Nursing Officer Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें। नया रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें। आवश्यक दस्तावेज, पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें। अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें। आवेदन सबमिट करने से पहले सभी विवरणों की जांच कर लें और भविष्य के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !