Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-05

Gumla News : गुमला पुलिस में बड़ा फेरबदल, एसपी ने आठ पुलिस पदाधिकारियों का किया तबादला

Gumla News : जिले के पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक हरीश बिन जमा के आदेश पर आठ पुलिस पदाधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला कर नई पदस्थापना की गई है। सभी अधिकारियों को शीघ्र नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है।


कई थानों को मिले नए थाना प्रभारी

जारी आदेश के अनुसार, आशीष केशरी को भरनो से स्थानांतरित कर कामडारा थाना प्रभारी बनाया गया है। अंकित राज को घाघरा से पालकोट थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, शिल्पा कुजूर को पुलिस केंद्र से महिला थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है।

चार थाना प्रभारी पुलिस केंद्र भेजे गए

फेरबदल के तहत सुरसांग, महिला थाना, कामडारा और पालकोट के वर्तमान थाना प्रभारियों को पुलिस केंद्र भेज दिया गया है। इसके अलावा तरुण कुमार को पुलिस केंद्र में नक्सल शाखा का प्रतिनियुक्ति प्रभारी बनाया गया है।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !